जयपुर : 12 साल की बच्ची से हुआ गैंगरेप, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

By: Ankur Fri, 26 Feb 2021 11:05:24

जयपुर : 12 साल की बच्ची से हुआ गैंगरेप, पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

शहर के प्रताप नगर इलाके में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जिसमें बुधवार को स्कूल से घर लौट रही 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सूचना मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया। तब प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच की और दबिश देकर गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़िता बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (पूर्व) अभिजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चरण सिंह (24) निवासी किशनगढ़बास जिला अलवर है। दूसरा आरोपी धर्म सिंह (21) निवासी बासबदनपुरा थाना गलता गेट जयपुर है। जानकारी के अनुसार प्रताप नगर में 12 वर्ष की स्कूली छात्रा बुधवार दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी। तब उसे अकेला पाकर आरोपी ने झांसा दिया और उसे कमरे पर ले गया। जहां अपने साथी के साथ बालिका से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी हालत बिगड़ी तो लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकले।

इसके बाद प्रोबेशनर आरपीएस रुद्रप्रकाश शर्मा, प्रताप नगर थानाप्रभारी श्रीमोहन मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने पड़ताल शुरू की। वहीं, डीसीपी पूर्व में सायबर सेल प्रभारी हेडकांस्टेबल प्रद्युमन शर्मा को तकनीकी पड़ताल के दौरान फरार आरोपियों का सुराग मिला। तब पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया। उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : पुलिस ने दबिश देकर किया वैश्यावृति का खुलासा, 6 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार

# हनुमानगढ़ : कार के बोनट में छुपा रखे थे नशे की गोलियों के डिब्बे, कीमत 1.5 लाख रुपए

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com